204 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
बयाना. शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग।
बयाना | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य झील का बाड़ा पर ब्लॉक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीसीएमओ डा जीएल गुप्ता ने महिलाओं से अपने शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने पांच वर्ष तक की आयु के 204 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया।
नगर.प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र मूंडिया पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर बीसीएमओ डा. जसराम मीणा ने ग्रामीणों को नवजात शिशुओं को रोगों से बचाने गर्भस्थ महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करा निशुल्क दवा टीकाकरण कराने की बात कही। इस मौके पर डा. अब्दुल्लाह खान,सरपंच अरशद खान, निधि शर्मा आदि मौजूद थे।