पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार रहे बंद

पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार रहे बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसरकार की ओर से जनवरी माह से दो लाख की नगद बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में बुधवार को जिले भर में सर्राफा व्यवसायियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया। बंद काफी हद तक सफल रहा।

भरतपुर सहित डीग, वैर, भुसावर, कामां, हलैना, बयाना के सर्राफा व्यवसायियों ने भी सर्राफा बाजार बंद रखकर बंद को पूर्ण समर्थन दिया। हड़ताल के कारण जिले में करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। सरकार के निर्णय के खिलाफ सर्राफा एवं स्वर्णकारों ने धरना, सभा और प्रदर्शन भी किया। लक्ष्मण मंदिर सर्राफा बाजार में आयोजित धरने पर वक्ताओं ने सरकार के निर्णय पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के कारण सोने-चांदी के कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा। एक ओर तो सरकार व्यवसाय को बढ़ावा देने की बात कहती है दूसरी और कई प्रकार की बंदिशें लगाती जा रही है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ, मंत्री अमित गोयल, राकेश गोयल सर्राफ, नितिन कुमार सिंघल, महेश चंद, ज्ञान सिंह करोला, हरिओम बंसल, गोपाल प्रसाद सिंघल, मनीष सिंघल, देवेन्द्र सिंघल, राजकुमार बंसल, गौरव आदि उपस्थित रहे।

बयाना. कस्बेमें सर्राफा बाजार में बंद दुकानें।

खबरें और भी हैं...