भिड़ावली में मारपीट में दो लोग घायल
बयाना| गांवभिड़ावली में बुधवार सुबह मकान की पट्टियां चढ़ाते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव भिड़ावली निवासी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने मकान पर पट्टियां चढ़ाने के दौरान गांव के ही रमन, राधे, चरन सिंह मुरारी आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके पिता रामकिशन गुर्जर सोहन सिंह को घायल हो गए। इसी प्रकार कारबारी नि वासी शिवसिंह गुर्जर ने समोगर निवासी राकेश, चंद्रभान, ओमप्रकाश आदि के विरुद्ध खेतों पर आकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।