यूरिया की किल्लत पर अफसरों को घेरा
भरतपुर. जिला परिषद की बैठक में बोलते जिला कलेक्टर रवि जैन।
भास्कर न्यूज . भरतपुर
जिला परिषद की शनिवार को हुई साधारण सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खाद की किल्लत को लेकर अफसरों को घेरा। जनप्रतिनिधियों ने एकीकरण के बाद मांगी परिवेदनाओं का निस्तारण नहीं होने स्कूलों के हालात सुधारने की भी मांग की। जिला प्रमुख लीलावती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा योजना की आगामी वित्त वर्ष की 243 करोड़ 62 लाख रुपए की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक में जिला प्रमुख लीलावती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता से निराकरण करें और विकास के कार्यों की स्वीकृति की जानकारी जिला परिषद सदस्यों को भी दें। बैठक में जिला कलेक्टर रवि जैन ने भरतपुर बयाना सड़क मार्ग की मरम्मत की समस्या के संबंध में बताया कि रिडकोर द्वारा सड़क निर्माण के शीघ्र टेंडर कराए जाएंगे और उम्मीद है कि आगामी अप्रैल माह में काम शुरू हो जाएगा। भुसावर-बल्ल्भगढ़ सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए भी 25 करोड़ रुपए की लागत के प्रस्ताव तैयार करा लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूरिया की रेल रैक रविवार को भरतपुर पहुंच रही है। इसमें 2600 मैट्रिक टन खाद है। इसके बाद जिले के किसानों की खाद की समस्या का निराकरण हो जाएगा। बैठक में विद्यालयों के एकीकरण के संबंध में डीईओ प्रारंभिक कुसुमलता वर्मा ने बताया कि एकीकरण से संबंधित प्राप्त आपत्तियों को जिला प्रशासन के माध्यम से शीघ्र राज्य सरकार को भेजा जाएगा। जिला परिषद सदस्य जगदीश चतुर्वेदी, मीनू सिंह, उपजिला प्रमुख रामस्वरूप कांवर ने भरतपुर-बयाना रोड की मरम्मत कराने की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 30 करोड़ और मरम्मत के लिए तीन करोड़़ के प्रस्ताव बनाकर भिजवा दिए हैं। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में महानरेगा योजना की आगामी वित्त वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया। इसमें 10 हजार 973 कार्यों पर 243.62 करोड रुपए व्यय होंगे। इन कार्यों में पंचायत समितियों के माध्यम से 10 हजार 660 और विभागों द्वारा 313 कार्य कराए जाएंगे।
सदस्योंसे नहीं लें टोल राशि
बैठकमें जिला परिषद सदस्य फतेहसिंह ने भुसावर-बल्ल्भगढ़ सड़क की मरम्मत कराने और स्टेट हाईवे पर जिला परिषद सदस