बयाना में मजिस्ट्रेट का अभिनंदन
बयाना। सिविलन्यायालय कनिष्ठ खंड में नवनियुक्त पीठासीन अधिकारी आरजेएस संतोष कुमार बैरवा के पदभार संभालने पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन द्वारा उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमान प्रसाद, एसीजेएम जगदीशप्रसाद मीणा, बार संघ अध्यक्ष चौबसिंह सूपा, उपाध्यक्ष सुंदर शर्मा, सचिव सियाराम अंधाना, अधिवक्ता अरूण मुदगल, करन सिंह धाकड़, मनोज पटेल, मनोज कुम्भज, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।