भरतपुर। उप जिला प्रमुख पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में भाजपा की सुनीता देवी सोलंकी को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने कुल 37 में से 31 मत प्राप्त किए हैं। उप जिला प्रमुख पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें से एक प्रत्याशी ने दो नामांकन पत्र भरे थे।
कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। इसके अलावा छह पंचायत समितियों में निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। छह पंचायत समितियों में भाजपा चार पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशी उपप्रधान जीते हैं।
उप जिला प्रमुख पद के लिए जिप सदस्य तेजेंद्रसिंह ने भाजपा निर्दलीय, सुनीता देवी ने भाजपा नैमसिंह फौजदार ने निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा की ओर से सुनीता देवी सोलंकी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद तेजेंद्रसिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा की सुनीता निर्दलीय प्रत्याशी नैमसिंह मैदान में रह गए।
मतदान में सभी 37 सदस्यों ने वोट डाला, जिसमें भाजपा की सुनीता को 31 निर्दलीय प्रत्याशी नैमसिंह को 6 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख सुनीता को जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन ओपी जैन, एडीएम सिटी विशंभरलाल, जिप सीईओ रामदयाल मीणा, अभयवीर, यदुवीर, अरविंदपालसिंह धीरेंद्रपालसिंह आदि उपस्थित थे। भरतपुर विधायक विजय बंसल भी आए, लेकिन वे मतगणना के बाद तक निर्वाचन आयोग के रोक के कारण बाहर ही खड़े रहे।
कौन किस पंस से बना उपप्रधान
पंसउपप्रधान पार्टी
नगरसुनीता निर्दलीय
रूपवास सत्यप्रकाश भाजपा
सेवर हेमलता निर्दलीय
डीग मन्देव भाजपा
पहाड़ी सनोवर परवीन भाजपा
कामां बुधराम भाजपा
नदबई गोविंदसिंह भाजपा
कुम्हेर विजयसिंह भाजपा
बयाना सुमनदेवी निर्दलीय
वैर महेशचंद निर्दलीय
नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख सुमन देवी सोलंकी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। उसी को देखते हुए जिला परिषद की पहली बैठक में सफाई स्वच्छता अभियान के मुद्दे को शामिल किया जाएगा। गांवों में विकास कार्य कराने के लिए पंचातय समितियों से प्रोजेक्ट बनवाए जाएंगे।
उप जिला प्रमुख का परिचय
नाम:सुनीतादेवी सोलंकी
शिक्षा:हायरसैंकडरी
निवासी:नगलागोपाल
भरतपुर। उपजिला प्रमुख सुनीता देवी को प्रमाण पत्र देते जिला कलेक्टर रवि जैन।
भरतपुर। भाजपा की सुनीता देवी के उप जिला प्रमुख चुने जाने पर खुशी का इजहार करते समर्थक।