पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगला मौरोल्या क्लब ने जीता मैच

नगला मौरोल्या क्लब ने जीता मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना | सिद्धबाबा किक्रेट क्लब की ओर से इमलिया गांव में सम्पन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नगला मौरोल्या क्लब ने इमलिया क्लब को सात विकेट से हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया।
मैच में इमलिया टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 68 रन ही बना सकी। इसके बाद नगला मौरोल्या ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में तीन विकेट खो कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के आयोजकों ने विजेता उपविजेता टीमों को शील्ड पुरस्कार राशि प्रदान की। मैन ऑफ सीरिज का खिताब जितेन्द्र सिंह के नाम रहा। इस मौके धीरेन्द्र गुर्जर, राजवीर सिंह, हरेन्द्र, सुनील, विनोद आदि मौजूद थे।

बयाना .क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर जीत का जश्न मनाती विजयी टीम।