बाइक की टक्कर से पांच जने घायल
रुदावल | रुदावल-बयानाराजमार्ग स्थित हनुमानजी गेट के पास बाइक की टक्कर से दो राहगीर समेत पांच लोग घायल हो गए। मधुमक्खी पालक सलावतपुर जिला बदांयू निवासी टीकाराम पुत्र धाकनसिंह यादव, सतीश पुत्र बनवारी यादव पैदल जरीला जा रहे थे कि पीछे से रुदावल से रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों राहगीरों सहित बाइक सवार युवक कस्बा रुदावल निवासी गजेन्द्र पुत्र केदारनाथ शर्मा, अजय पुत्र सुरेश, भोलू पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सतीश की स्थिति गंभीर होने से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया है।