- Hindi News
- भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष घोषित
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष घोषित
भरतपुर| भारतीयजनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें भुसावर और बल्लभगढ़ मंडल की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा पांच मंडल अध्यक्षों को रिपीट किया गया है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह ने बताया कि भरतपुर के शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सर्राफ, भरतपुर ग्रामीण के रूपेंद्रसिंह, डीग शहर के निरंजनसिंह टकसालिया, डीग ग्रामीण के बजेंद्रसिंह कौरेर, कुम्हेर के सूर्य प्रकाश आर्य, कुम्हेर ग्रामीण के मोहनसिंह गांगरसोली, जनूथर के सुभाष शर्मा, बयाना शहर के मुरारीलाल बयाना ग्रामीण मंडल के निरंजन सूपा अध्यक्ष चुने गए हैं। रूपवास के मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह चौधरी, नदबई के चंचल जिंदल, नदबई ग्रामीण के कमलदीपसिंह, उच्चैन के पुखराजसिंह, वैर के गोपालराम शर्मा, वैर ग्रामीण के तेजसिंह, नगर शहर के दीनदयाल खंडेलवाल, नगर ग्रामीण के रघुवीरसिंह चौहान, सेवर के जलसिंह, कामां के शहर सर्वेश सैनी, कामां ग्रामीण के रामजीलाल शर्मा पहाड़ी के मंडल अध्यक्ष दानसिंह गुर्जर को चुना है। जिला महामंत्री शिवराजसिंह ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष 7 दिन में कार्यकारिणी गठित कर जिलाध्यक्ष से मंजूरी लेंगे।