- Hindi News
- बीनासिंह के जिला प्रमुख चुनने पर बांटी मिठाई
बीनासिंह के जिला प्रमुख चुनने पर बांटी मिठाई
भरतपुर | भरतपुरयूथ फेडरेशन की ओर से बीना सिंह के जिला प्रमुख चुने जाने पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह धनकर के नेतृत्व में प्रतिभा सिंह के सेवर प्रधान, वंदना सिंह के कुम्हेर प्रधान, गायत्री देवी के डीग प्रधान, कमलेश के कामां प्रधान गीता कुमारी के पहाड़ी प्रधान, रूपा देवी के नगर प्रधान, डिम्पल सिंह के नदबई प्रधान, सीमा गुर्जर के वैर प्रधान, सुमन गुर्जर के बयाना प्रधान कमलेश के रूपवास प्रधान निर्वाचित होने पर वासन गेट चौराहे पर मिठाई का वितरण किया गया एवं गिर्राज महाराज के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह, जतन धनकर, जीतेन्द्र ठेनुआ, नीरज सिंह, मुकेश सिंह, दलवीर सिंह, गजेंद्र ठेनुआ आदि मौजूद थे।