पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ सौ दस करोड़ रुपए के पांच प्रोजेक्ट मंजूर

नौ सौ दस करोड़ रुपए के पांच प्रोजेक्ट मंजूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विरोध के कारण बयाना ही नहीं गया: सांसद

भरतपुर-हिंडौन बदहाल मार्ग पर सांसद बहादुरसिंह ने कहा कि वे लंबे समय से बयाना हीं नहीं गए, क्योंकि लोग घेर लेंगे। प्रभारी सचिव आर वेंकटेशरन ने इस सड़क मार्ग पर अभी तक पेचवर्क नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से नाराजगी जताई तथा कहा कि तुरंत पेचवर्क कराएगी।

4.भरतपुर बयाना हिंडौन सड़क मार्ग- करीब340 करोड़ की योजना, जिसमें भरतपुर से हिंडौन बॉर्डर तक सड़क का निर्माण होगा तथा दो जगह आरओबी का निर्माण कराया जाएगा।

फायदा: यातायातसुगम होगा। हिंडौन करौली से कनेक्टिवटी आसान हो जाएगी। करौली और झील का बाड़ा देवी मंदिर के कारण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार मिलेगा।

2. आगरा- मथुराबाईपास-220 करोड़ की योजना, गांव बरसो से त्योंगा तक 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनेगी, दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। 500 मीटर चौड़ी सड़क होगी। प्रस्ताव एनसीआर बोर्ड में भेजा जा चुका है। यूआईटी के माध्यम से पीपीपी मोड से निर्माण कराने का प्रस्ताव।

फायदा: शहरपर यातायात का भार कम हो जाएगा। बरसो से त्योंगा तक इलाके में ट्रांसपोर्ट एवं होटल व्यवसाय पनप जाएगा। रोजगार बढ़ेगा।

3. मधुमक्खी पालन,शहद प्रसंस्करण अनुसंधान केंद्र- करीब11.58 करोड़ की योजना। इसमें केंद्र के निर्माण, अनुसंधान एवं परियोजना संचालन आदि पर खर्च होगा। यह योजना तीन साल में पूरी होगी। जगह चिन्हित करने के आदेश।

फायदा:मधुमक्खीपालन एवं शहद उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य फसल सरसों के लिए भी लाभ होगा। शहद सीधा निर्यात हो सकेगा।

5. नदबई बाईपास एवं आरओबी- करीब116.54 करोड़ की योजना, जिसमें नदबई बाईपास का निर्माण होगा तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस संबंध में डीपीआर तैयार हो गई है।

फायदा: शहरमें यातायात का भार कम हो जाएगा। जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। लोगों को आवागमन में आसानी होगी। एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहे नदबई की तरक्की में योगदान रहेगा।

1. सीएफसीडी- सीएफसीडीकरीब 220 करोड़ का प्रोजेक्ट, जिसमें सीएफसीडी 80 फुट चौड़ी बनाए जाएगी, जिसमें 40 फुट का नाला होगा तथा 20-20 फुट की पाथ वे बनाया जाएगा। इसमें बेस पक्का होगा। अभी तक छह कंसलटेंट कंपनियों से विचार हो चुका है। अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

फायदा: शहरमें जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। ड्रेनेज सिस्टम और मजबूत होगा। सरकुलर रोड इलाके का विकास होगा।

भास्कर न्यूज|भरतपुर

जिलाप्रशासन ने 910 करोड़ की लागत से पांच प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही जिले की तरक्की में सहायक बनेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मैराथन बैठक की और पांचों प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप दिया गया।

प्रशासन सुधार विभाग के निर्देश पर हुई बैठक में जिले के कई प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई, जिसमें वित्तीय बजट के लिए पांच प्रोजेक्ट सलेक्ट किए गए। इसमें सीएफसीडी, आगरा-मथुरा बाईपास, मधुमक्खी पालन शहद प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र, भरतपुर बयाना हिंडौन सड़क मार्ग एवं नदबई बाईपास आरओबी परियोजना को मंजूरी दी गई। इस मौके पर कुछ ही अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आए।

इस कारण प्रभारी मंत्री कृष्णेंद्र कौर, प्रभारी आर वेंकटेशरन, सांसद बहादुरसिंह एवं विधायक विजय बंसल ने जमकर क्लास ली। विधायक विजय बंसल ने कहा कि सीएफसीडी चाक हो चुकी है। शहर का पानी बाहर नहीं निकल रहा है। सीएफसीडी पर अतिक्रमण है, जिस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि वे इसे देखेंगे और अतिक्रमणों को हटवाया जाएगा। आगरा-मथुरा बाईपास के लिए डीपीआर में जगह की स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर प्रभारी सचिव आर वेंकटेशरन ने नाराजगी जताई। कहा, राज्य सरकार गंभीर है और आप हल्के में ले रहे हैं। पहले 30 करोड़़़ की बात कही अब 220 करोड का प्रोजेक्ट बनाया है। सही क्या है। उन्होंने किसी चीज में कितना पैसा खर्च होगा की डिटेल मांगी। स्कीम नंबर 13 में अधिग्रहित जमीनों से कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक अनीता सिंह ने सिंचाई परियोजना और सीपेज की समस्या को भी रखा। इसके अलावा यूआईटी स्कीम नंबर 13, कुश्ती एकेडमी, सुजान गंगा नहर के सौन्दर्यीकरण, महाराणा सांगा स्मारक खानुआ, ,बृज विश्वविद्यालय, मेडिकल कॅालेज तथा मिड डे मील गैस कनेक्शन सहित मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जारी विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर रवि जैन, एडीएम ओपी जैन, एसडीएम संदेश नायक, एसपी राहुल प्रकाश, निगम सीईओ शुचि त्यागी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

भरतपुर. कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करती पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा।