बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
जुरहरा में 14 घंटे बिजली गुल
जुरहरा.ओसकी बूंदों से कस्बे की बिजली लाइन में फाल्ट गया। इससे कस्बे की बिजली सप्लाई करीब 14 घंटे तक बंद रहने के बाद रविवार दोपहर को सुचारू हो पाई। शनिवार रात को ओस की बूंदों से भीग कर पेडो की टहनियां बिजली लाइनों को छू गई। इससे कस्बे की बिजली लाइन में फाल्ट गया और रात करीब 12 बजे कस्बे की बिजली बंद हो गई। रविवार को बिजली कर्मियों द्वारा सुबह 10 बजे फाल्ट सही करने का काम शुरू किया गया जो दोपहर करीब 2 बजे तक चला।
वैर बयाना में मावठ
वैरमें रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ तथा करीब 9 बजे झमाझम होने लगी। मावठ की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि मावठ के रूप में सोना बरसा है। बयाना में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहने मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोगों ने अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाने की कोशिश की।
सात दिन का तापमान
दिनांकअधिकतम न्यूनतम
9 26.2 8.5
10 26.5 6.5
11 23.3 7.1
12 22.8 4.0
13 20.7 4.2
14 17.5 12.0
भरतपुर. सर्दी में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
भरतपुर. बूंदाबांदीका दौर रविवार को दूसरे दिन भी रहा। अलसुबह प्रारंभ हुई बूंदाबांदी दिन में दो तीन बार हुई। इससे मौसम और नरमा गया। उस पर सर्द हवा ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। आज दिन भर बादल छाये रहे। इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई, किंतु सर्दी का अहसास तेज रहा। इस कारण लोग घराें में दुबकने को मजबूर हो गए। इधर बूंदाबांदी को खेती के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17.5 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।एक सप्ताह से जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन के तापमान में इस दौरान 10 डिग्री की गिरावट आई, वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। यानी दिन में ठिठुरन निरंतर बढ़ रही है तथा रात के समय लोगों को सर्दी से राहत मिली है। गत दो दिनों से शुरू हुए बूंदाबांदी के दौर ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। जिले में कई स्थानों पर कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में उतार चढ़ाव को सामान्य प्रक्रिया बताई है।