- Hindi News
- गांवों की सरकार के लिए आरक्षण लाॅटरी आज से
गांवों की सरकार के लिए आरक्षण लाॅटरी आज से
374 गांवों में चुने जाएंगे सरपंच
पंचायत राज चुनाव में 374 सरपंच जिले में चुने जाएंगे, क्योंकि चार ग्राम पंचायत नवसृजित हुई हैं, जबकि रूपवास ग्राम पंचायत अब पंचायत राज चुनाव से बाहर हो गई, क्योंकि रूपवास को नगर पालिका घोषित किया जा चुका है।
पहाड़ी पंचायत समिति बनने से नगर और कामां पंचायत समिति में सरपंचों की संख्या में कमी आएगी। नवसृजित पहाड़ी पंचायत समिति में नगर क्षेत्र की 12 तथा कामां क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। इसके अलावा तीन नवसृजित ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। जबकि नगर में एक ग्राम पंचायत बढ़ गई है। इसलिए नगर पंचायत समिति क्षेत्र में 38 सरपंच चुने जाएंगे। इस उलट फेर के बाद वैर अब सबसे बड़ी पंचायत समिति हो गई है, क्योंकि वैर में अब 46 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। पूर्व में नगर में 50 ग्राम पंचायतें थीं।
पंचायत राज चुनाव में पहाड़ी में 30 ग्राम पंचायतों के लिए, नगर में 38, नदबई में 37, वैर में 46, बयाना में 45, रूपवास में 44, सेवर में 33, कुम्हेर में 36, डीग में 36 तथा कामां में 29 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच चुने जाएंगे। इसी प्रकार जिले में 37 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। इसमें पहाडी़, नगर, डीग कामां में 3-3, नदबई, वैर, बयाना, सेवर कुम्हेर में 4-4 तथा रूपवास पंचायत समिति क्षेत्र में 5 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
पहाड़ी पर रहेगी सबकी निगाह
नवसृजितपहाड़ी पंचायत समिति राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि यहां पहली बार चुनाव होगा और भाजपा और कांग्रेस की विशेष नजर रहेगी। दोनों ही पार्टियां चाहेंगी कि यहां उनका वर्चस्व बने। क्योंकि इससे जिले और प्रदेश में मैसेज जाएगा। इसलिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी भी प्रारंभ कर दी हैं। ज्ञात रहे कि पहाड़ी पंचायत समिति में तीन जिला परिषद सदस्य और 30 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची चुनाव आयोग द्वारा तैयार कराई जाती है, जबकि निकाय और पंचायतराज चुनाव की मतदाता सूची राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार कराई जाती है।
आज भी बन सकेंगे वोटर
पंचायतराज की मतदाता सूची में नाम होने से वंचित व्यक्ति अभी अपना नाम जुड़वा सकता है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ओपी जैन ने बताया कि एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष के होने वाले युवक-युवती 15 दिसंबर तक फार्म संख्या 1 भरकर