अन्नकूट भंडारे में पाई प्रसादी
कस्बाके जैन मंदिर परिसर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर खीर, कढ़ी, बाजरा मिक्स सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। पंचायत समिति स्थित देवी मंदिर पर महिला भक्त मंडल की ओर से सत्संग कीर्तन किया गया तथा अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।
वैर.कस्बेके प्राचीन टोंटा भैरवनाथ मंदिर पर भंडारे के साथ रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। महिला मंडल ने भजन गाए। पंडित रमेश शुक्ल द्बारा हवन यज्ञ किया गया।
रूपवास.गांवघाटौली में चामड माता के मंदिर पर जनसहयोग से अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया। महंत गंगागिरी महाराज ने बताया कि अन्नकूट प्रसादी से पूर्व रात को भजन कीर्तन किया गया। सुबह अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन हुआ। सुबह साधू संतों को भोजन कराया।
बयाना . जैन मंदिर में अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करते लोग।