पंचायत चुनाव लडे़गी समाजवादी पार्टी
बयाना. समाजवादीयुवजन सभा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंसाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कंसाना ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी अन्य सहयोगी दलों के साथ पंचायत चुनावों में पूरे प्रदेश में प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावों में जुटने तथा पार्टी की रीति-नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया। बैठक में मन भान गुर्जर, बाबू, मोहना, हरभान, गब्बो, तेजसिंह, भरत आदि मौजूद रहे।