हनुमान मंदिर पर महाआरती
बयाना. कचहरीपरिसर स्थित दक्षिणमुखी चिंताहरण हनुमान मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम हुए। शनिवार सुबह हनुमानजी का विशेष शृंगार कर सामूहिक महाआरती पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुनील गर्ग, कृष्णकुमार शर्मा, अरूण मुदगल, दिनेश शर्मा, मनोज कुम्भज आदि थे।