- Hindi News
- बाइक चालक को कुचला, ट्रक से घिसटता गया युवक
बाइक चालक को कुचला, ट्रक से घिसटता गया युवक
बयानामोड़ पर बुधवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। ट्रक के नीचे आकर बाइक चालक युवक कुचल गया और बाइक चकनाचूर हो गई। ट्रक के साथ बाइक चालक काफी दूरी तक घिसटता रहा। इससे सड़क खून से सन गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ के कारण बयाना मोड़ पर जाम की स्थिति बन गई।
एएसआई रामासिंह रामदयाल ने बताया कि गांव मनेमा निवासी उम्मेद मीणा (52) पुत्र जयनारायण मीणा बुधवार को बाइक से अपने अध्यापक पुत्र प्रेमसिंह के हिंडौन की एक कॉलोनी में बन रहे मकान को देखने रहा था कि बयाना मोड़ पर सरियों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। शाम 6 बजे हुई दुर्घटना में उम्मेद मीणा बाइक सहित काफी दूरी तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई रामासिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कपड़े, मोबाइल पर्स के आधार पर हुई।