शिव जयंती पर शिव संदेश कार्यक्रम 13 से
भरतपुर| ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव जयंती पर जिले भर में 13 से 21 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्रह्मकुमारी कविता ने बताया कि आज चारों ओर अशांति का वातावरण है। विश्व में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ती जा रही हैं। विश्वविद्यालय इस वर्ष को परमात्म शक्ति की प्राप्ति द्वारा महा परिवर्तन के समय के रुप में मना रहा है। शिव जयंती पर 13 फरवरी को शाम 5 बजे अग्रवाल धर्मशाला नगर में प्रवचन गीत संगीत कार्यक्रम,14 फरवरी को नदबई के श्रीराम मैरिज होम में दोपहर 2 बजे कलश यात्रा, शाम 5 बजे प्रवचन, 15 को बयाना में शिवगंज मंडी प्रांगण में दोपहर 3 बजे ध्वजारोहण, कलश यात्रा शाम 5 बजे प्रवचन। इसी प्रकार 16 फरवरी को भरतपुर में कृष्णा नगर स्थित विश्व शांति भवन में शाम 5 बजे परमात्म अवतरण कार्यक्रम, 17 फरवरी को सुबह 6 बजे ध्वजारोहण, शाम 4 बजे शिव अवतरण प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 18 फरवरी को वैर में गोपालजी मंदिर के पास सुबह 7 बजे ध्वजारोहण होगा, 19 को हलवाई मोहल्ला कुम्हेर में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण शिव संदेश, 20 को रूपवास के बांके बिहारी मोहल्ला 21 फरवरी को ओल गांव में अछनेरा रोड़ के पास सुबह 7 बजे ध्वजारोहण शिव संदेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पहाड़ी,जुरहरा, डीग, सीकरी, रुदावल, कामां,सिनसिनी, हेलक,मलाह, भोंट आदि स्थानों पर गीता पाठशालाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।