मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
बयाना| शिवगंजमंडी रोड स्थित तेरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्त मंडल की ओर से शिव परिवार सहित देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य रमाकांत पाण्डेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी, शिवजी, देवी मां सहित शिव परिवार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पहले मूर्तियों का पंचामृत से स्नान, नगर परिक्रमा सहित हवन के कार्यक्रम हुए।