किताब भी नहीं पढ़ पाए आठवीं के बच्चे
भरतपुर. किसीस्कूल में छठी के बच्चे अंग्रेजी के प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाए तो किसी स्कूल में आठवीं के बच्चे किताब नहीं पढ़ सके। प्रत्येक स्कूल में शैक्षिक स्तर को लेकर कमजोर स्थिति सामने आई। सोमवार को शिक्षा संबलन अभियान के प्रथम चरण के तहत अफसरों ने नौ स्कूलों का निरीक्षण किया। हालांकि 138 अधिकारी 23 24 सितंबर को जिले के नौ ब्लॉक में 271 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे, लेकिन अगर कोई अधिकारी इन दो दिन में निरीक्षण नहीं कर सकता है तो उसे 22 सितंबर को स्कूलों का निरीक्षण करना था।
डीईओ प्रारंभिक शिक्षा जगदीशप्रसाद मीणा ने नदबई ब्लॉक के गांव बुडवारी खुर्द स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा छह सात तक के बच्चों से अंग्रेजी विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न किए तो बच्चे जवाब नहीं दे सके। डीईओ ने संस्था प्रधानों को दो विषयों में बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एडीपीसी सतीश कुमार गुप्ता ने बयाना ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एसडीआई अशोक गुप्ता ने बुडवारी कला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां शैक्षिक स्तर काफी कमजोर मिला।
एपीसी युधिष्ठिरसिंह ने बयाना ब्लॉक के गांव सिंहरावली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, एपीसी रामवीरसिंह ने गांव मानौता कला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कार्यक्रम सहायक नवाबसिंह ने राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय कवई, एपीसी मनोज कुमार शर्मा ने कामां ब्लॉक के लोहागढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, कार्यक्रम सहायक मुकेशचंद ने वमवारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, कार्यक्रम सहायक हरेंद्रसिंह ने बसई डहरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
भरतपुर. माध्यमिकशिक्षा के निदेशक आरटीई ने सभी उपनिदेशक माध्यमिक को निर्देश जारी कर पुनर्भरण की राशि का भुगतान सात दिन में करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुनर्भरण में लापरवाही बरतने वाले डीईओ के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव निदेशालय भेजने को कहा है। उल्लेखनीय है कि शिक्षाका अधिकार कानून के तहत सत्र 2013-14 में निशुल्क प्रवेशित बालकों की एवज में मिलने वाली पुनर्भरण राशि की दूसरी किश्त अभी तक राज्य के कई प्राइवेट स्कूलों को नहीं मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से पुनर्भरण राशि की दूसरी किश्त का भुगतान जून,