पांच वर्ष में सबसे ठंडा दिन
जिले में शनिवार का दिन गत पांच वर्षों में सबसे ठंडा रहा। शहर सहित बयाना, रुदावल, नगर विभिन्न स्थानों पर बूंदाबांदी के चलते दिन के समय ठंडी हवा चलती रही, इससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। वहीं बादल छाए रहने से रात के तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा।
बयाना.शनिवारको मौसम के बदले मिजाज ने सर्दी बढ़ा दी। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की। दिनभर ठिठुरन ठंडी हवाओं के कारण लोग ऊनी वस्त्रों से लदे दिखे।
रुदावल.शनिवारको दिनभर सर्द हवाएं चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंड के कारण लोगों का पहनावा खान-पान बदलने लगा है।
कुम्हेर.शनिवारकी सुबह से अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया।
नगर.सूर्योदयके बाद हल्के बादल छाए रहने से धूप का असर कम दिखाई दिया। सुबह से ही सर्द हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोतरी से लोग गर्म कपड़े में लिपटे नजर आए। शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम सर्द बना रहा।
बयाना. अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते ग्रामीण।