पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 किलो पॉलीथिन जब्त

45 किलो पॉलीथिन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
45 किलो पॉलीथिन जब्त

बयाना . नगरपालिका प्रशासन द्वारा शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरीबैग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार में दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन की थैलियां जब्त की गई। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक वृष भान सिंह गुर्जर ने बताया कि टीम ने कस्बा के गणेशी मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, स्टेशन रोड आदि बाजारों में कार्रवाई कर 44 किलो 700 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पॉलीथिन का निर्माण करने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि छोटे दुकानदारों को अभियान के नाम पर बेवजह परेशान किया जाता है।