बयाना में प्राचीन प्रतिमाएं निकलीं
बयाना. पठानपाड़ा क्षेत्र में गुरूवार को एक घर में बोरिंग खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमाएं निकली हैं। सूक्ष्म नक्काशीदार ये प्रतिमाएं भगवान शिव गणेश जी की हैं। प्रतिमाओं में भगवान शिव रौद्ररूप नृत्य की मुद्रा में हैं, जबकि गणेश प्रतिमा अष्टभुजा स्वरूप में है। गणेश जी की प्रतिमा खंडि़त अवस्था में है। करीब साढ़े फीट ऊंची इन प्रतिमाओं देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को घर के चबूतरे पर स्थापित कर भजन कीर्तन प्रारंभ कर दिया।
पठान पाड़ा निवासी भूर सिंह गुर्जर के घर में पिछले दो दिनों से बोरिंग के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। करीब 20-25 फुट नीचे खुदाई के बाद श्रमिकों को मिट्टी में प्रतिमाएं दबी नजर आई। काफी मशक्कत के बाद दोनों प्रतिमाओं को कुई या से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने मूर्तियों का अभिषेक कर दीपक अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। बुजुर्गों का कहना है कि कस्बे का भीतर बाड़ी पठान पाड़ा इलाका काफी पुराना है। यहां ऐतिहासिक धरोहरें विद्यमान हैं।