बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर| कोतवालीसेवर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना के कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मण्डी अटलबंध निवासी सचिन सुनार ने राजमहल मैरिज होम स्टेशन रोड से बाइक चोरी का मामला 7 फरवरी को थाना कोतवाली पर दर्ज कराया था। इस मामले में घेरी चिकसाना निवासी जीतू उर्फ जोगेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके कब्जे चोरी की बाइक बरामद की है। इसके अलावा सेवर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर बयाना जेल से भारली बसेड़ी धौलपुर निवासी राहुल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ वर्ष 2014 में बाइक चोरी का मामला दर्ज है।