जाट आरक्षण को लेकर संघर्ष समिति ने की कई संपर्क सभाएं
हुंकार सभा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव
हुंकारसभा और पटवार परीक्षा के कारण यातायात व्यवस्था में पुलिस ने बदलाव किया है। यातायात शाखा प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि नदबई, वैर, हलैना, बयाना, भुसावर की ओर से सभा में भाग लेने वाले व्यक्तियों को लेकर आने वाले वाहन सेवर सरसों अनुसंधान तिराहा से मथुरा बाईपास से होकर गोलपुरा मोड, सुभाष नगर होते हुए पशु मेला स्थल पर आकर खड़े होंगे। जहां से व्यक्ति पैदल सभा में जाएंगे। इसी प्रकार डीग, नगर, कामां, कुम्हेर, रारह से आने वाले वाहन मथुरा बाईपास से गोलपुरा मोड सुभाष नगर होते हुए पशु मेला ग्राउंड में प्रवेश करेंगे। रूपवास धौलपुर से आने वाले वाहन सारस चौराहा, शीशम मोड़, काली बगीची हीरादास चौराहा से अटलबंध थाने के पास स्थित गेट से पशुमेला ग्राउंड में पहुंचकर पार्किग करेंगे। सभा में भाग लेने वाले समस्त वाहनों का पार्किग स्थल पशुमेला ग्राउंड रहेगा। हीरादास चौराहा से सरसों अनुसंधान केन्द्र तक नो-पार्किग जोन रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग नहीं की जाएगी एवं पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर भी शहर में रेल्वे स्टेशन, हीरादास, कुम्हेर गेट आदि पर विशेष व्यवस्था रहेगी। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर रवि जैन ने एसडीएम शिवचरन लाल मीना, एसडीएम कुम्हेर मोहनसिंह, तहसीलदार भरतपुर रामखिलाड़ी, नदबई तहसीलदार भारतभूषण दीक्षित को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एडीएम सिटी विश्वंभरलाल समन्वयक एवं नोडल मजिस्ट्रेट होंगे।
डीग। गांव बहज महापंचायत में बोलते विधायक विश्वेंद्रसिंह।
भरतपुर। युवा जाट महासभा की बैठक को संबोधित करते उसरानी।