विधायक ने की जनसुनवाई
गांवबोरियापुरा में ग्रामीणों की ओर से क्षेत्रीय विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के मुख्यातिथ्य में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन देवीसिंह ने की।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की आेर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बोरियापुरा से नहरौली ब्राह्मण तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। इस पर विधायक ने मिसिंग लिंक अथवा विधायक निधि के माध्यम से इसी वर्ष सड़क निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र दमदमा आदि थे।
बयाना. बोरियापुरा में कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक मौजूद ग्रामीण।