चैक पोस्ट प्रभारी से हाथापाई, रिकॉर्ड फाड़ा
बयाना| कस्बेके भीमनगर तिराहा स्थित रोडवेज चेक पोस्ट पर गुरुवार सुबह गाड़ी का नंबर पूछने को लेकर हुए विवाद में तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चैक पोस्ट प्रभारी के साथ मारपीट कर रिकार्ड को फाड़ दिया। घटना को लेकर चैक पोस्ट प्रभारी भरतपुर के गणेश नगर निवासी जयपाल सिंह ने अज्ञात युवकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं हाथापाई करने का मामला दर्ज कराया है। उपनिरीक्षक धर्मसिंह के अनुसार चैकपोस्ट प्रभारी ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चैकपोस्ट पर टिकट बुकिंग करते समय बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए तथा गाड़ी नंबर पूछने की बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की तथा सरकारी रिकार्ड फाड़ दिया।