ट्रेन से गायब हुआ बच्चा, नहीं लगा सुराग
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेके एक यात्री का 9 दिसंबर को दिल्ली जाते समय देहरादून एक्सप्रेस में चार साल का बच्चा गायब हो गया। इसकी सूचना आरपीएफ जीआरपी को दे दी गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।
कस्बा निवासी शंभूदयाल कोली ने बताया कि वह 9 नवंबर को बच्चे को लेकर दिल्ली जा रहा था। वह शाम को बरवाड़ा स्टेशन से दयोदया सुपरफास्ट से रवाना हुआ। इसके बाद सवाई माधोपुर उतरकर रात करीब 11 बजे देहरादून एक्सप्रेस मे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रात एक बजे उसे नींद गई। भरतपुर स्टेशन पर उसकी नींद खुली तो बच्चा उसके पास नहीं था। पूछताछ की तो यात्रियों ने बताया कि एक बच्चे को बयाना स्टेशन पर उतारा गया है। इस पर वो दूसरी गाड़ी से बयाना आया आरपीएफ जीआरपी में रिपोर्ट दी। उसके बाद आरपीएफ ने उसे मथुरा भेजा, वहां भी वो मामला दर्ज कराकर आया, लेकिन अभी तक बालक का सुराग नहीं मिल पाया है।