महापंचायत की टोह लेते रहे अधिकारी
बयाना. एसबीसीआरक्षण की मांग को लेकर हिण्डौन के कटारा अजीज में रविवार को महापंचायत को लेकर दिनभर सरगर्मी रही। क्षेत्र से भी अनेक लोग महापंचायत में भाग लेने के लिए कटारा अजीज रवाना हुए। इलाके में पुलिस फोर्स के जवान बुला कर रिजर्व में रखे गए। भरतपुर रेंज आईजी बीजू जॉर्ज जोसेफ ने भी बयाना के डाक बंगला में अधिकारियों से मंत्रणा कर महापंचायत की गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती।