निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित मिला
भरतपुर. डीईओद्वितीय बृजेंद्रसिंह कौंतेय ने शुक्रवार को दर्जनभर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जरीला स्थित राजकीय बालिका उप्रा विद्यालय में शिक्षक समुंदर सिंह अनुपस्थित मिला। इसकी सूचना प्रारंभिक शिक्षा की डीईओ को दी गई है। शिवानी मॉर्डन माध्यमिक विद्यालय जरीला में भी बच्चे तो थे, लेकिन टीचर कम मिले। इस पर सुधार लाने की हिदायत दी। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गहनोली मोड, राउमावि रूपवास, राउमावि महलपुर काछी, राउमावि दाहिना गांव, राउमावि ब्रह्मवाद, राउमावि बयाना, रामावि कनावर, राउमावि लहचोरा कला आदि स्कूलों का निरीक्षण किया।