बाइक लूटने का आरोपी गिरफ्तार
रुदावल. पुलिसने हथियार दिखाकर बाइक लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे के कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद की है।
रुदावल एसएचओ रमेश तंवर ने बताया कि गांव खेरिया निवासी शिवराम पुत्र देवीसिंह कुशवाह चार दिसम्बर को गांव से बयाना जा रहा था। तभी सूपा पुल के पास हथियार दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। इस संबंध में पीडि़त ने रुदावल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लूटपाट के आरोपी गांव बाबरी निवासी अनिल पुजारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद की है।