पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. गांववमनपुरा में हथियारों का भय दिखा बंधक बनाकर एक नाबालिग के साथ गांव के ही दो भाईयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके वीडियोग्राफी बयान लिए हैं तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार वमनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसम्बर को करीब 4 बजे घर के बाहर उसकी पुत्री लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही रामनिवास जाटव उसका भाई सुरेन्द्र वहां आए तथा पुत्री के मुंह पर शॉल-नुमा कपड़ा डालकर जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों ने आधा किमी दूर एक सरसों के खेत में ले जाकर चाकू-कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने पीडि़ता को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में उपनिरीक्षक विनोद मीणा ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराकर उसके बयान लिए गए हैं तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान शुरू किया है।