जिनेन्द्र रथयात्रा महोत्सव 29 को
जिनेन्द्र रथयात्रा महोत्सव 29 को
बयाना| जैनसमाज की बैठक शुक्रवार को मंदिर परिसर में अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 29 सितम्बर से दो दिवसीय श्री जिनेन्द्र रथयात्रा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री सुशील कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रमों के तहत 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे दिगंबर जैन मंदिर पर झंडारोहण के बाद दोपहर बारह बजे से बैंडबाजों के साथ रथयात्रा शुरू होगी जो कस्बे के बाजारों में होती हुई शाम को बजरिया स्थित नसियाजी मंदिर पहुंचेगी। यहां शाम 7 बजे आरती के साथ भजन संध्या होगी। इसके बाद अगले दिन सुबह नसियाजी में पूजन कलशाभिषेक के बाद दोपहर 3 बजे रथयात्रा वापिस प्रस्थान करेगी।