भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
रूपवास. मांदुर्गे भक्त मंडल की ओर से गंगा मंदिर में सांस्कृतिक भजन संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समां बांधा। बयाना से आए श्याम सखा परिवार के कलाकारों द्वारा कान्हा तेरी बंसी बजे होले-होले, मोये एक जरुरी काम, कान्हा कहां मिलोगे तथा एक लोटा भांग पिलादे जैसे भजनों पर नृत्य किया तथा माता दुर्गा, शिव का तांडव, कृष्ण सुदामा मिलन, साई बाबा का आशीर्वाद की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्र्रम में महेश बंसल, बृजेंद्र परमार, कैमेश, अन्नी मामा, विकल्प गोयल, दिनेश जैन, राहुल, बंटी गर्ग, हेमंत गोयल, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।