पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बयाना अस्पताल में संसाधनों का टोटा

बयाना अस्पताल में संसाधनों का टोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र को 75 बैड का किए जाने का आदेश कागजों में ही सिमट कर रह गया है। आदेशों के महीनों गुजरने के बाद भी अस्पताल प्रशासन को बढ़े हुए बैड नहीं मिल पाए हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ओर से पिछले कई वर्षो से सीएचसी को 100 बेड का किए जाने की मांग चल रही थी। अस्पताल के इनडोर भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 100 के बजाय अस्पताल को 50 से बढ़ा कर 75 बैड का ही किया। इसके आदेश करीब तीन माह पहले ही स्वास्थ्य केंद्र को मिले, लेकिन तीन माह गुजर जाने के बावजूद भी अभी तक अस्पताल प्रशासन को बढ़े हुए बैड नहीं मिल पाए हैं। इससे अस्पताल में एक बैड पर दो-दो मरीजों अस्पताल के बरामदे में मरीजों को लिटा कर उपचार कराया जाता है। मौसमी बीमारियों के सीजन के समय तो स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। लोगों ने सरकार से बढ़े हुए बैडों को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएस गर्ग ने बताया कि 75 बेड के सम्बन्ध में केवल आदेश प्राप्त हुए हैं, अभी तक बढ़े हुए बैड अस्पताल प्रशासन को नहीं मिले हैं। सीजन के समय मरीजों की संख्या अधिक होने से बैड कम पड़ जाने से समस्या आती है। संभावना है कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद बैड जाएंगे।