पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी को कामकाज की भाषा बनाएं

हिन्दी को कामकाज की भाषा बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. हिन्दीदिवस के उपलक्ष्य में राजीव गांधी यूथ क्लब संस्थान खरेरौं की ओर से हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा कवि त्रिवेन्द्र पाराशर ने हिन्दी के महत्व को लेकर काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि प्रमोद कटारा ने हिन्दी में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता डॉ. सतवीर फौजदार ने की। विशिष्ट अतिथि विशाल कटारा थे। इस मौके पर मयंक जांगिड़, योगेश खंडेलवाल, प्रमोद जैन, त्रिलोकी पचौरी, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन उमेश वर्मा ने किया।

बयाना.कस्बेके सुभाष चौक स्थित लक्ष्मी पैलेस में रविवार को ब्रह्मनाद आध्यात्मिक केन्द्र की ओर से शिक्षाविद डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिन्दी को मातृभाषा बताते हुए अपने कामकाज में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान में हिन्दी की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए इसके गौरवशाली स्वरूप पर प्रकाश डाला। इस दौरान संयोजक प्रवीण शास्त्री, संदीप आर्य, राधेश्याम गुप्ता, भरतसिंह, हरिओम, कनिष्का, गौरव तिवारी आदि मौजूद थे।