पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक नहीं मिला तो चुप नहीं बैठेंगे: बैंसला

हक नहीं मिला तो चुप नहीं बैठेंगे: बैंसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जरआरक्षण आंदोलन के मुखिया कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला ने कहा है कि अगर सरकार ने 28 सितम्बर से पहले एसबीसी आरक्षण मामले को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की तो गांव कटारा अजीज में होने वाली महापंचायत में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हिण्डौन के टोडाभीम तहसील के गांव कटारा अजीज में आयोजित महापंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को बयाना आए कर्नल बैंसला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनावी घोषण पत्र में एसबीसी आरक्षण देने तथा इसे 9वीं अनुसूची में डलवाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के 10 माह गुजरने के बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इससे समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाज को उसका हक नहीं मिला तो वे चुप नहीं बैठने वाले हैं। कर्नल ने महापंचायत में आने वाले लाेगों से पांच दिन का खाना साथ लाने को कहा। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष हरप्रसाद तंवर, भूरा भगत, दीवान शेरगढ़, हरीराम अमीन, विजयसिंह, प्रताप पहलवान, नत्थन पहलवान आदि मौजूद थे।