पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैल्थ कैप्सूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. पहाड़ीघने जंगलों में स्थित देवस्थान विभाग के अधीन श्री कैलादेवी झील का बाड़ा मंदिर राज्य ही नहीं उत्तर प्रदेश के देवी भक्तों की आस्था का केन्द्र रहा है। मंदिर का इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा है। पुजारी बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि कलासुर दैत्य द्वारा ऋषि-मुनियों को परेशान कर उनकी तपस्या भंग करने पर देवी दुर्गा ने प्रकट होकर यहां स्थित गुफा में कलासुर दैत्य से युद्ध किया था। देवी के प्रकट होने के समय से ही यहां देवी मां के होने की मान्यता है। देवी मां का यह रूप बृज छवि का है। भरतपुर रियासत के तत्कालीन राजा-महाराजाओं ने मूर्तियां स्थापित की और बाद में मंदिर का विस्तार किया। मंदिर में 25 सितम्बर को देवस्थान विभाग की ओर से घट स्थापना कराई जाएगी।

सिरदर्द: नित्यप्रात: बादाम की दस गिरी पीसकर एक गिलास दूध में उबाल कर मीठा मिलाकर पीएं। आधा चम्मच बादाम के तेल में चौथाई ग्राम केसर मिलाकर नित्य चार बार सूंघने से सिरदर्द में आराम मिलता है।