पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूम्रपान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई

धूम्रपान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिला कलेक्टर द्वारा बनाई गई धूम्रपान निषेध दस्ता ने बुधवार को ब्लाक स्तर पर बयाना के अस्पताल में धूम्रपान करने बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पीएसआई के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार लोगों को धूम्रपान करते हुए पकड़ा, जिन पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार राउमा बालिका विद्यालय के दायरे में नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से धम्रपान सामग्री बेचने पर छह दुकानदारों के खिलाफ चालान किया गया तथा कुल एक हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश गुप्ता, पीएसआई जयपुर के कार्यक्रम समन्वयक रमेश परमार शामिल थे।