पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 23 थानों में नहीं महिला सीएलजी सदस्य

जिले के 23 थानों में नहीं महिला सीएलजी सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल,राजनीति एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाएं भले ही अग्रणी भूमिका निभाती रही हो, लेकिन पुलिस के आगे महिलाएं भी बेबस हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे छोड़ा है। जिले में पुलिस के 26 थाने हैं, जहां सीएलजी कमेटी (कम्युनिटी लाइजनिंग कमेटी) बनाई हैं। जिनमें कुल 426 सदस्य बनाए हुए हैं, लेकिन महिलाओं को स्थान नहीं है। जिले में सीएलजी के 426 सदस्यों में मात्र 7 महिला सदस्य हैं। ऐसे में महिलाओं की समस्याओं पर थानों पर आयोजित सीएलजी की होने वाली बैठकों में कितना गौर किया जाता है, ये सवालिया निशान है। जिले के 23 थानों में तो कोई महिला सीएलजी सदस्य ही नहीं है। हाल ये है कि दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म अन्य महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

आकड़ों को देखें तो जिले में दहेज हत्या के मामले जहां जिले में नवंबर वर्ष 2012 में 27 थे, वहीं अब वर्ष 2014 में संख्या बढ़कर 35 हो गई, ऐसे ही दहेज प्रताड़ना के मामले 553 से बढ़कर 564, दुष्कर्म के 99 से बढ़कर 206 तथा अन्य महिला अत्याचार के 46 से बढ़कर 67 मामले हो गए। यानि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर नहीं है। जिसके लिए महिलाओं को थानों में अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है, अन्यथा महिलाओं की आवाज दबी की दबी रह जाएगी और उत्पीड़न बढ़ते जाएंगे।

तीन थानों में महिला सदस्य

जिलेमें 26 थानों में से 3 थानों में महिला सीएलजी सदस्य हैं। जिनमें कोतवाली थाना में 26 में से 2 महिलाएं, महिला थाना में 8 में से 4 बयाना में 17 में से एक महिला सदस्य है। अन्य थानों की सीएलजी बैठकों में महिलाओं को आमंत्रित ही नहीं किया जाता है, महिलाओं की समस्या जानने समन्वय बनाने के लिए।

कमेटीमें एक महिला

महिलाओंकी उपेक्षा थाना स्तर पर ही नहीं जिला स्तर पर भी है। हालात ये हैं कि जिला स्तर पर कुल 54 सदस्य हैं, जिनमें केवल एक महिला सदस्य है। बाकी सभी पुरुष ही सदस्य बनाए हुए हैं। महिलाएं थाना स्तर पर कुछ कह पाती हैं और ही जिल स्तर पर अपनी बात रख पाती हैं।

किस थाने में कितने सीएलजी सदस्य

अटलबंधथाना में 10, बयाना थाना में 17, भुसावर थाना में 23, चिकसाना थाना में 19, डीग थाना में 17, गढ़ीबाजना थाना में 22, गोपालगढ़ थाना में 21, हलैना थाना में 7, जुरहरा थाना में 28, कामां थाना में 9, कोतवाली थाना में 26, कुम्हेर थाना म