आज विद्युत चौपालों का आयोजन
भरतपुर. विद्युतनिगम द्वारा मंगलवार को उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिले भर में 11 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जहां मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। निगम के तकनीकी सहायक अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये चौपालें उपखंड भरतपुर तृतीय के रारह जीएसएस, नदबई के रायसीस, छौंकर वाड़ा के पथैना, बयाना के कनावर, उच्चैन के कुरका, डीग के जनूथर, नगर के उदयपुर निहाम, कामां के जुरहरा, कुम्हेर के धनवाड़ा, वैर एवं रूपवास में आयोजित की जाएंगी।