पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक दुर्घटना में तीन घायल

बाइक दुर्घटना में तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. बयाना-रुदावलमार्ग पर ब्रह्मबाद पुल के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो भाईयों सहित तीन जने घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां एक जने को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रैफर कर दिया गया। चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पुल के समीप बाइक दुर्घटना में गांव बराहना निवासी रामू कोली, केशव गुडडू कोली घायल हो गए। इनमें से रामू को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया।