पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति के तरानों पर झूमे श्रोता

देशभक्ति के तरानों पर झूमे श्रोता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. भगतसिंहक्रांति दल की ओर से रविवार की रात शिवगंज मंडी रोड़ पर देशभक्ति एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। देशभक्ति के तरानों भजनों से सजे इस कार्यक्रम की शुरूआत बालक गगनदीप के राष्ट्रीय गान के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान मथुरा से आए कलाकार जीतू बावरा ने जब मेरा रंग दे बसंती चोला... ये देश है वीर जवानों का... सुनाया तो लोग जोश से झूम उठे। वहीं जब मेरे वतन के लोगों... सुनाया तो श्रोताओं की आंखें नम हो गई।

इसके अलावा गायक प्रवीण दीक्षित जीरोदिया ने संदेशे आते हैं..., है रीत यहां की प्रीत सदा... सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने देशभक्ति के अलावा मां की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़ कर एक भजन भेंट प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इस मौके पर आयोजन समिति के सुभाष कसाना, धीरेंद्र बैंसला, मुकेश सूपा, राहुल बंसल, अमित बंसल आदि मौजूद थे।

बयाना. देशभक्तिसंध्या में प्रस्तुति देते कलाकार मौजूद लोग।