पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदाई में दूसरे दिन भी निकली मूर्तियां

खुदाई में दूसरे दिन भी निकली मूर्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. कस्बेके पठान पाड़ा में गुरूवार को कुईया खुदाई के दौरान निकली भगवान शिव गणेश जी की मूर्तियों को देखने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं स्थानीय प्रशासन पुरातत्व विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी मूर्तियों को देखने तक नहीं जा पाए।

चबूतरे पर स्थापित की गई इन प्रतिमाओं की स्थानीय लोगों की ओर से विधिवत पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। यहां बाकायदा पांडाल माइक लगाकर भजन कीर्तन प्रारंभ हो गए हैं। मूर्तियों को देखने के लिए आने वाले लोग श्रद्धा नुसार चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ बृजेन्द्र ओसवाल ने बताया कि मूर्तियां निकलने की पुरातत्व विभाग के भरतपुर स्थित कार्यालय पर सूचना दी गई है लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। शनिवार को उन्होंनें मौके पर जाकर मूर्तियों को देखने की बात कही।