पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, मामला दर्ज

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. बयाना-हिण्डौनरेलमार्ग पर सिकन्दरा गांव के समीप गुरूवार देर रात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से शव को लाकर शिनाख्तगी के लिए राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवा दिया है। एएसआई रामपाल सोलंकी ने बताया कि रात को डुमरिया स्टेशन मास्टर ने ट्रैक पर किसी व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी थी। मृत व्यक्ति का शव पटरियों के बीचोंबीच पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं पाई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष, रंग सांवला, लंबाई करीब 5 फुट चार इंच है। वहीं मृतक ने सफेद धोती पहन रखी थी। घटना को लेकर स्टेशन मास्टर की तहरीर पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।