पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाहरोली के भामाशाह शिविर में ग्रामीणों ने किया हंगामा

नाहरोली के भामाशाह शिविर में ग्रामीणों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर. नाहरोलीमें लगे भामाशाह शिविर में सोमवार को कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार का घेराव भी किया। मौरोली के सरपंच सत्यवीर सिंह ने पंचायत के गांव नाहरोली के रामावि में शिविर की व्यवस्था की, लेकिन दोपहर 12 बजे तक नायब तहसीलदार घमंडीलाल मीणा के अलावा कोई भी शिविर कर्मी नहीं आया।

नायब तहसीलदार की ओर से कई बार फोन से संपर्क करने पर करीब साढ़े बारह बजे शिविर कर्मी आए। तब तक शिविर स्थल पर मौरोली, नाहरौली के लोगों की भीड़ हो गई। पहले तो फार्म वितरण पर हंगामा हुआ। इस बीच शिव भक्त मंडल नाहरौली के महेंद्र, समय सिंह, रामजीलाल, अजयपाल, सरपंच सत्यवीर भवानी शंकर द्वारा व्यवस्था बनाने के प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और नारेबाजी करने लगी। शिविर कर्मियों के पास निजी कंपनी का नेट होने की वजह से तीन बजे तक नेट कनेक्ट नहीं हो सका और फार्म खत्म होने से लोगों ने नायब तहसीलदार का घेराव कर विरोध प्रकट किया। जैसे तैसे कार्ड बनने भी लगे तो शिविर कर्मियों द्वारा फार्म स्केन कर डुप्लीकेट काफी चार रुपए में बेचना शुरू कर दिया तो फिर हंगामा हो गया।

तपती धूप में घंटो इंतजार

बयाना.कस्बेके उपखंड अधिकारी कार्यालय में चल रहे आधार कार्ड शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को कचहरी परिसर में आधार कार्ड बनवाने वालों की अधिक संख्या होने से अव्यवस्था का माहौल बन गया, बाद में कतारें लगवा कर व्यवस्था संभाली गई। एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थान की कमी के चलते लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में तपती धूप में अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

बयाना. भामाशाह शिविर में अपनी बारी के लिए लाइन में खडे ग्रामीण।