- Hindi News
- विकास मंच ने की एडीजे कोर्ट सीओ कार्यालय खोलने की मांग
विकास मंच ने की एडीजे कोर्ट सीओ कार्यालय खोलने की मांग
रूपवास | विकासमंच के संयोजक कौशु पहलवान ने उपखंड मुख्यालय पर एडीजे कोर्ट पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खोलने की मांग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधिमंत्री को पत्र लिखकर की है। पहलवान ने लिखा है कि उपखंड के समस्त लोगों अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग हैं कि कस्बे में एडीजे कोर्ट सीओ कार्यालय खोला जाए, क्योंकि उपखंड में रुदावल, उच्चैन, रूपवास तीन थाने शामिल हैं। वहीं उपखंड मुख्यालय से बयाना की दूरी 35 किमी हैं तथा रेलगाड़ी के अलावा कोई साधन नहीं हैं। जबकि रूपवास में प्रथम वर्ग के मजिस्ट्रेट का न्यायालय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का न्यायालय, ग्राम न्यायालय, एसडीएम कोर्ट होने के कारण अधिकांश वकीलों का कार्यस्थल रूपवास है। उन्होंने बताया कि एडीजे कोर्ट में कोई फाइल चली जाती है तो वकीलों पक्षकार दोनों को बयाना तक का सफर निजी वाहनों से तय करना पड़ता है, इससे समय धन दोनों की बर्बादी होती हैं।