- Hindi News
- रेलवे ने बयाना स्टेशन पर बिना टिकट 224 यात्री पकडे़
रेलवे ने बयाना स्टेशन पर बिना टिकट 224 यात्री पकडे़
बयाना. कोटारेल मंडल की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 224 लोगों को बिना टिकट यात्रा करने पर 85 लोगों को क्षमता से ज्यादा वजन ले जाते पकड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्टेशन परिसर सहित ट्रेनों में चैकिंग की गई। रेलवे टीसी ने यात्रियों के टिकट चैक किए तथा आरपीएफ की मदद से बेटिकट यात्रा करने वालों, स्टेशन परिसर की चारदीवारी फांदने रेल लाइन क्रॉस करने वालों की धरपकड़ की।
आरपीएफ थानाधिकारी एसपी शर्मा ने बताया कि चैकिंग के लिए पूरे स्टेशन ट्रेनों में यात्रियों की चैकिंग की गई। इस दौरान कोटा से आए टीम में 224 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए 85 लोगों को क्षमता से अधिक वजन ले जाते हुए पकड़ा जुर्माना किया। स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलता देख बिना टिकट यात्रा करने वालों में हडकंप मच गया। स्टेशन पहुंचे कई लोग बैरंग ही वापिस लौट गए अथवा सीधे टिकट खिड़की पर जाकर कतार में लग गए। अभियान के लिए कोटा, गंगापुर, भरतपुर आदि स्टेशनों से भी कर्मचारी बुलाए गए थे। इस दौरान आरपीएफ थाने के एएसआई राजाराम उपाध्याय, मुख्य टिकट निरीक्षक चौरसिया, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
बयाना. रेलवेस्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों के टिकट करते निरीक्षण दस्ते के कर्मचारी।