पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय चरण के भामाशाह शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

तृतीय चरण के भामाशाह शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलेके शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में तृतीय चरण में लगने वाले भामाशाह नामांकन शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला भामाशाह प्रबन्धक गिरिराज सिंह कुशवाहा ने बताया कि भरतपुर शहर में वार्ड संख्या 8 के लिये लोहागढ़ स्टेडियम में 18 से 24 सितम्बर तक, कामां के वार्ड संख्या 4 के लिये सामुदायिक भवन गोपीनाथ कामां में 18 से 20 सितम्बर तक, नगर में वार्ड 3 के लिये रा.उ.प्रा.वि. सिटी नगर में 18 से 20 सितम्बर तक शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 सितम्बर तक बयाना ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरावाईखेड़ा , से वर ब्लाक में रा.उ.प्रा.वि. गांवडी, डीग ब्लाक में मवई, कामां ब्लाक में पल्ला, कुम्हेर ब्लाक में 18 से 24 सितम्बर तक अस्तावन, नदबई ब्लाक में पिपरऊ, रूपवास ब्लाक में 18 से 23 सितम्बर तक बारहमाफी, नगर ब्लाक में 18 से 22 सितम्बर तक गहनकर में भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किए जायेंगे।