पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए भाजपा ने चलाया धनसंग्रह अभियान

बाढ़ पीडि़तों के लिए भाजपा ने चलाया धनसंग्रह अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी की ओर से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ धनसंग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ता लक्ष्मण मंदिर चौक पर एकत्रित हुए तथा धनसंग्रह किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, शहर अध्यक्ष राकेश सर्राफ, फोर्टी के अध्यक्ष अनुराग गर्ग आदि वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो बाढ़ आपदा आई है, उसमें पीडितों के साथ पूरा देश खड़ा हुआ है। मोदी सरकार ने भी तत्काल आपदा प्रबंधन कर हजारों लोगों के जान माल की सुरक्षा की है। बाढ़ से जम्मू-कश्मीर में भारी नुकसान हुआ है। पीडितों की सहायता के लिए सभी देशवासियों को आगे आना होगा। इसी क्रम में भाजपा द्वारा देश भर में धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए तथा लोगों को प्रेरित करें। धन संग्रह अभियान सप्ताह भर तक चलाया जाएगा। गुरुवार से कार्यकर्ता दुकानों पर जाकर धन संग्रह करेंगे। शहर मंडल से करीब एक लाख रुपए का धनसंग्रह करना तय हुआ है। बुधवार को भाजपा द्वार जिले के सभी मंडलों पर आज धन संग्रह अभियान की शुरुआत की गई। एक सप्ताह में धन संग्रह चलेगा। एकत्रित राशि प्रदेश कार्यालय के मार्फत जम्मू कश्मीर भेजी जाएगी। इस मौके पर दाऊदयाल, रूपेंद्रसिंह, ज्ञानू जघीना, राजवती, श्याम अरोड़ा, गोपाल महावर आदि मौजूद थे।

जनूथर.भाजपामंडल की बैठक मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सतीश बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में हुई त्रासदी में बेघर हुए लोगों को सहयोग करने के लिए धन संग्रह करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश लवानिया, सतीश खंडेलवाल, प्रेमचंद, मुकेश दीवान, संजू आदि मौजूद थे।

बयाना.भाजपाग्रामीण मंडल की बैठक बुधवार को गांव सूपा में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष निरंजनसिंह सूपा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए जम्मू-कश्मीर बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए धनसंग्रह करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोदी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सफलता के लिए दृढ़ निश्चय, नेक इरादों सकारात्मक सोच को सबसे महत्वपूर्ण बताया। बैठक में महामंत्री डॉ. उमेश शर्मा, मानसिंह गुर्जर, निहाल पटेल, सतीश गुप्ता, दीपचंद,